आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को आंबेडकर पुस्तकालय आतापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बुद्ध ज्योति संघ के तत्वावधान में आंबेडकर पुस्तकालय आतापुर में बुद्ध पूर्णिमा मनाया गया। लोगों ने तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बुद्ध ज्योति संघ के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने कहा कि बौद्ध धम्म वैज्ञानिकता पर आधारित है। बुद्ध ने जाति-पाति, ढोंग-पाखंड, आडंबर से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया। बौद्ध धम्म के चलते भारत विश्वगुरु कहलाया। यह भी पढ़ें- भागवन बुद्ध ने मानवता व करुणा का दिया संदेश उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीलाल एवं संचा...