बिजनौर, दिसम्बर 13 -- नजीबाबाद के गांव खेड़ा में ग्रामीणो ने अम्बेडकर पार्क की भूमि पर कब्जा किये जाने का अरोप लगाते हुए तहसीलदार से मुलाकात कर कब्जामुक्त कराने की मांग उठाई। शनिवार को नजीबाबाद के गांव खेड़ा के ग्रामीण तहसील पहुंचे और तहसीलदार के सामने समस्या रखी। बताया गया कि कुछ लोग अंबेडकर पार्क व भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। समस्या के संबंध में सभी ग्राम वासियों के साथ सांसद प्रतिनिधि फहीम अहमद ने तहसीलदार को समस्या से अवगत कराया। तहसीलदार नजीबाबाद संतोष कुमार ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए कब्जा हटवाने व कानूनी कार्रवाई करने के लिए अपनी टीम को आदेश दिया। इस मौके पर काफी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.