आंबेडकर पार्क में भाजपा ने लगाया योग शिविर, सांसद ने किया प्रोत्साहित
पलामू, जून 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी की पलामू यूनिट ने मेदिनीनगर स्थित आंबेडकर पार्क में योग शिविर लगाया। कार्यक्रम में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। इस क्रम में सांसद ने कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। देशभर में उत्साहपूर्वक आयोजित हो रहे योग दिवस कार्यक्रम इस बात का प्रमाण हैं कि लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं और इसके माध्यम से निरोग जीवन की ओर अग्रसर हैं। यह भी पढ़ें- पांकी के विधायक ने नियमित योगाभ्यास के लिए किया प्रेरित उन्होंने सभी लोगों से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। भाजपा के प्रदेश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.