शाहजहांपुर, जून 17 -- शाहजहांपुर। आवास विकास स्थित आंबेडकर पार्क में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। अभियान में ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजीव, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना, उपाध्यक्ष सुशील सक्सेना, मोनू यादव, स्वच्छता प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्क और आसपास क्षेत्र की नियमित सफाई करने वाले सफाई कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत प्रयास है। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय मंत्री ने झाड़ू लगाकर...