देवरिया, मई 9 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजमदेई गांव में अम्बेडकर पार्क की भूमि को आवासीय पट्टे में कराने का मामला सामने आया है । इस मामले में ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम को हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र देकर जांचकरा कार्यवाही की मांग की है ।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरजमदेई निवासी बृजेश सिंह ने गांव के कुछ लोगों के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त के साथ देवरिया जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है । उन्होंने गांव में अंबेडकर पार्क के लिए सुरक्षित सार्वजनिक भूमि पर किए गए कथित अनियमित आवासीय पट्टे की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि 1981 में भूमि प्रबंधक समिति ने तथ्यों को छिपाकर सार्वजनिक उपयोग की भूमि का आवासीय पट्टा स्वीकृत करा दिया। यह भी पढ़ें- खामडीह के ग्रामीण ने की सीएम से शिकायत यह भी पढ़ें- जिलाधिकार...