रामपुर, मार्च 18 -- स्वार। तहसील क्षेत्र के ग्राम रायपुर चुन्नावाला में स्थित आंबेडकर पार्क की खाली पड़ी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पार्क के पास कुछ जमीन पानी निकासी आदि के लिए खाली छोड़ी गई थी, लेकिन अब उसी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में हरकेश सिंह, परमेश्वरी लाल, सूरज, उदय सिंह, धीरेंद्र सिंह और विनीत कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.