रुडकी, अप्रैल 16 -- खेड़ी मुबारकपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क को कब्जा मुक्त कराने के लिए हंगामा किया। उन्होंने इस बाबत एसडीएम को पत्र भी सौंपा। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया। गुरुवार को खेड़ी मुबारिकपुर गांव के अनेक ग्रामीणों ने लक्सर तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि डॉ. आंबेडकर पार्क पर गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया गया है। साथ ही काफी समय से उसपर ताला लगा रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी वजह से ग्रामीणों का आना-जाना बंद हो गया है। यह भी पढ़ें- बिना अनुमति आंबेडकर प्रतिमा लगाने के मामले में आज एसडीएम न्यायालय में पेश होंगे 26 ग्रामीण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...