रामगढ़, अप्रैल 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को हिन्दू जागरण मंच, रामगढ़ की ओर से दलित बस्ती छोटकी मुर्राम मुंडा टोली स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के जिलाध्यक्ष सत्यजीत चौधरी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, रामगढ़ के जिला सहसंचालक चंद्रबहादुर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यजीत चौधरी ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद चंद्रबहादुर सिंह ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उनके जीवन, विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई डॉ. भीम राव आंबेडकर की जंयती अपने संबोधन में च...