बिजनौर, अप्रैल 11 -- बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली ने 14 अप्रैल को डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित प्रदेश स्तरीय महारैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभावार जिम्मेदारियां सौंपी। शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू मुनकाद अली ने महारैली में बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से कार्यकर्ताओं को ले जाने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कविराज सिंह ने व संचालन विधानसभा प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह ने किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी रणविजय सिंह, नाजिम अहमद अ...