गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जिले के शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल में प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाना जरूरी है। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उनके योगदान को याद किया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। यह भी पढ़ें- आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्ष...