गंगापार, अप्रैल 13 -- भीमराव आंबेडकर जयंती के मद्देनजर कौंधियारा थाना परिसर में बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने की। उन्होंने जुलूस व रैली शांतिपूर्ण ढंग से निकालने, अभद्र टिप्पणी से बचने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। डीजे पर अश्लील व भड़काऊ गीतों पर रोक तथा प्रेरणादायक गीतों के प्रयोग पर जोर दिया गया। निर्धारित मार्गों का पालन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। ग्राम प्रधानों व समाजसेवियों ने सहयोग का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती को लेकर बैठक संपन्न यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर शांति और नियमों के साथ निकलेगी शोभायात्रा यह भी पढ़ें- निर्धारित मानक के अनुरुप डीजे का करें प्रयोग:सीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...