गाजीपुर, अप्रैल 14 -- सैदपुर। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। डहन गांव में आंबेडकर प्रतिमा पर पूर्व चेयरमैन शिला सोनकर और पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर ने माल्यार्पण किया। वहीं नगर के बूढ़ेनाथ महादेव के पास स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में नगर पंचायत की ओर से आयोजित हुआ। जहां अध्यक्षा सुशील सोनकर ने पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। वक्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती इस दौरान लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक...