सोनभद्र, अप्रैल 8 -- म्योरपुर। डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को म्योरपुर क्षेत्र में भव्य महारैली एवं जुलूस शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तत्वावधान में आयोजित होगा।आयोजन की अध्यक्षता भाईचारा कमेटी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा आश्रम मोड़ से शुरू होकर म्योरपुर अस्पताल तक जाएगी और पुन: वापस होकर कुंडाडीह स्कूल पर समापन होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...