मधेपुरा, अप्रैल 15 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर मंगलवार को उदाकिशुनगंज में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता और समानता का संदेश दिया। शोभायात्रा का नेतृत्व बसपा प्रदेश जॉनल प्रभारी रविन्द्र राय ने की।शोभा यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से निकलकर बैंक चौक, सरयुग चौक, पटेल चौक, कॉलेज चौक मार्गों से गुजरते हुए निकाली गई। इस दौरान लोग हाथों में नीले झंडे और बाबा साहेब के चित्र लेकर चल रहे थे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया तथा पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।यात्रा में शामिल युवाओं एवं बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- अमांपुर में डा. आंबेडकर की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पारंपरिक बाजों के साथ निकली इस यात्रा में जय भीम ...