सोनभद्र, अप्रैल 14 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिनगर परिक्षेत्र में मंगलवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया। एनसीएल बीना आवासीय परिसर बौद्ध पार्क से लोगों ने गाजे बाजे के साथ डीजे के धुन पर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी पुराना, नया माईनस कॉलोनी, बुढ़वा होटल, मस्जिद, राम जानकी सरोवर, कृष्णशिला कॉलोनी के साथ अधिकारी क्लब, अटल गेट, बीना चौकी होते हुए बौद्ध पार्क जाकर संपन्न हुई। बाबा साहब अमर रहे के नारों के साथ पूरा परिक्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीडी राम, सुभाष, रोहित कुमार गौतम, नंदराम सिंहाड़, रामविलास, ओमप्रकाश, रामदुलार, राकेश आदि लोगों ने कहा कि भारतीय संविधान का जनक और आधुनिक भारत का निर्माता डॉक्टर आंबेडकर न केवल हमारे देश का सबसे बड़ा कानून संविधान लिखा बल्कि सामाजिक, असमानता, छुआछूत और ...