बोकारो, अप्रैल 15 -- मंगलवार को बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेदकर की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को याद किया। प्रमोद रजक ने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता, न्याय व अधिकारों का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मौके पर प्रमोद रजक, प्रदीप रजक, रवि कुमार, विनय कुमार, किशोर कुमार, निखिल कुमार, जीवन रजक समेत अन्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती यह भी पढ़ें- कस्बा और गांवों में जयंती पर शोभायात्रा और सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.