बोकारो, अप्रैल 13 -- सोमवार को सेक्टर 12 स्थित दी पेन्टिकोस्टल असेंबली स्कूल में डॉ बीआर आंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने डॉ आंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए न्याय, समानता व नैतिक मूल्यों के पालन का संकल्प लिया। वहीं प्राथमिक वर्ग के लिए आयोजित विशेष सभा में प्रस्तुति व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों को उनके जीवन व विचारों से अवगत कराया गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ करुणा प्रसाद ने कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन शिक्षा के जरिए समतामूलक समाज निर्माण की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता व जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया। यह भी पढ़ें- डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्कूल में मना डॉ अंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- महिला महाविद्यालय में अंबेडकर को किया नमन यह भी पढ़ें- महिला मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.