बक्सर, अप्रैल 14 -- इटाढ़ी। प्रखंड क्षेत्र के बसांव कला पंचायत में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से बनायी गई। इस अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत की मुखिया गीता देवी ने किया। जबकि, मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी किरण कुमारी मौजूद थी। कार्यक्रम में जुटे अतिथियों द्वारा बाबा साहेब के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया गया। इस दौरान कुल 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। मौके पर राजदेव सिंह, जीपीएस हेमंत चौबे, थानाध्यक्ष अंकुश कुमार, उप मुखिया भरत चौबे आदि थे। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व न्याय के लिए समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब यह भी पढ़ें- शा...