किशनगंज, अप्रैल 14 -- ठाकुरगंज। मंगलवार को ठाकुरगंज नगर स्थित नेताजी सुभाष मार्केट परिसर में अंबेडकर विचार मंच, ठाकुरगंज के तत्वावधान में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अधिवक्ता शिशिर कुमार दास ने अपने संबोधन में उन्होंने बाबा साहेब के संदेश "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" को अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.