पलामू, अप्रैल 12 -- मेदिनीनगर। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। रविवार को मोर्चा अध्यक्ष उदय राम की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में हुई बैठक में जयंती के अवसर पर खेलकूद, भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रातः छह बजे से एक जुलूस निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए आंबेडकर पार्क में समाप्त होगा। सुबह नौ बजे से मोर्चा कार्यालय में एक विचार गोष्ठी होगी। बैठक में कृष्णा राम, संजय मिस्त्री, गोपाल चौधरी, गणेश चंद्र, विनय राम, संजय चौरसिया, विजय राम, ब्रह्मदेव राम, शिव राम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.