उरई, अप्रैल 7 -- जालौन। संवाददाता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर कोतवाली परिसर में शांतिसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोई नई परंपरा शुरू न करने के लिए कहा गया।आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नगर में व ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। डॉ. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जानकारी करने पर बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र में 23 स्थानों पर अंबेडकर प्रतिमाएं स्थापित हैं। यहां अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने कहा कि डॉ. अंबेडकरजी की जयंती पर जहां जिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है वहां उनका आयोजन होता रहेगा। लेकिन कोई...