प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई ने रविवार को आंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक की। अध्यक्षता इफ्तेखार हुसैन ने की। बैठक में 14 मार्च को शहर की तीनों विधानसभा में सेक्टर स्तर पर आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के महानगर महासचिव रवींद्र यादव ने बैठक का संचालन किया।राजेश गुप्ता, मोईन हबीबी, बब्बन द्वबे, महबूब उस्मानी, शुऐब खान, संदीप यादव, महेंद्र निषाद, रवींद्र गुप्ता, संतोष यादव, सैयद मोहम्मद अस्करी, मोहम्मद शारिक़, संतोष कुमार निषाद, जीतराज हेला, तहज़ीब अली, मोहम्मद अज़हर, शकील अहमद, मंजू यादव, सवीता कैथवास, आरती पाल, भोला पाल, सैयद मोहम्मद हामिद, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...