रामपुर, अप्रैल 25 -- सैफनी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार को नगर में उत्साह और उमंग के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर में शाहबाद मार्ग से चेयरमैन फैजान खान ने फीता काटकर किया। बैंड-बाजों और जयकारों के बीच निकली यात्रा में बाबा साहेब, गौतम बुद्ध, भारत माता, महर्षि वाल्मीकि व छत्रपति शाहूजी महाराज की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण रहीं। विभिन्न मोहल्लों से गुजरती हुई यात्रा आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। आंबेडकर प्रतिमा के पास हुई जनसभा में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए शिक्षा और समानता पर जोर दिया। गोष्ठी में बाहर से आए बाबा साहेब के अनुयायियों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.