उरई, अप्रैल 14 -- कुठौंद। संवाददाता कुठौंद क्षेत्र के ग्राम शहजादेपुर में आंबेडकर जयंती की तैयारियों के दौरान एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।ग्राम शहजादेपुर निवासी रोहित दोहरे उर्फ अमरेंद्र कुमार सोमवार को गांव में आंबेडकर जयंती की तैयारियों में लगा था। गांव के अन्य युवकों के साथ वह कार्यक्रम के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह वहीं गिर पड़ा। युवक की हालत बिगड़ते देख साथ मौजूद लोग और परिजन तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती की तैयारी के दौरान युवक की अचानक मौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद के प्रभारी डॉ अरुण कुमार तिवारी के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत हा...