लखीमपुरखीरी, अप्रैल 15 -- लखीमपुर। भीरा थाना क्षेत्र के रूपनपुरवा गांव में आंबेडकर जयंती पर लगाए गए बैनर को हटाने को लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के दो लोगों को थाने ले आई है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम रूपनपुरवा में मंगलवार को आंबेडकर जयंती मनाई गई थी। उसी को लेकर लोहे के ढांचे में एक बैनर लगाया गया था। गांव के एक पक्ष ने बुधवार को आयोजकों से वह बैनर हटाने को कहा। उसी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। यह भी पढ़ें- गंगापुर नहीं पहुंची झांकियां, गांव में तैनात रहा फोर्स एक पक्ष का कहना था कि बैनर न हटाकर ये लोग यहां आंबेडकर प्रतिमा लगाना चाहते हैं जबकि यह धार्मिक स्थल है। इस बीच कुछ देर बाद किसी ने बैनर उतार दिया। इ...