आरा, अप्रैल 8 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। भाजपा नगर मंडल ने आंबेडकर जयंती और गांव चलो अभियान को लेकर तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को नगर के डीएम रोड स्थित भाजपा महामंत्री अर्जुन प्रसाद के आवास पर आयोजित अहम बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और सामाजिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से चलाने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुरेंद्र साह ने की। इस दौरान तय किया गया कि 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल के पास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जबकि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में बाबा साहेब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने पर जोर दिया गया। बैठक में गांव चलो अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में म...