रांची, अप्रैल 14 -- रांची। झारखंड अधिवक्ता मंच ने मंगलवार को आंबेडकर चौक, पुराना हाईकोर्ट के पास श्रद्धांजलि दी। मंच के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार के नेतृत्व में सुबह 10 बजे बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार, वरीय उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, अनीता राम, संध्या कुमारी राम, अजय यादव, रेजिस रुंडा और राजेश मंडल विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- बाबा साहब की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनी यह भी पढ़ें- अंबेडकर की 135वीं ...