वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी। श्रीशांति फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को पड़ाव स्थित सूजाबाद में 'शांति की पाठशाला' में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन कर रही सोनम ने बच्चों को डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान के बारे में बताया। साथ ही बच्चों ने उनके आदर्शों को अपनाने और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता, प्रबंधक प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष निधि कुमारी, सारिका, प्रिया, भूमि चंद्रवंशी, अदिति कुमारी, ज्योति कश्यप, आर्यन कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- शांतिपुरी में धूमधाम से मनाई आंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- जयंती पर संविधान निर्माता को किया याद यह भी पढ़ें- 2अंबेडकर जयंती पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आय...