कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर आंबेडकर चबूतरे के नाम पर आम रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र लेकर करारी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। म्योहर गांव निवासी मेंहदी व जितेंद्र सगे भाई हैं। रविवार को दोनो करारी थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले में घर से निकलने वाले रास्ते के पास पड़ी भूमि पर नौ वर्ष पहले पड़ोसियों की सहमति से आंबेडकर चबूतरा बनाया गया था। रविवार की सुबह पड़ोस के अमर ने चबूतरा मरम्मत कराते हुए रास्ता बंद करा रहा था। विरोध करने पर झगड़े पर अमादा हो गया और धमकी देने लगा कि चाहे जहां जाओ, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। शिकायती पत्र लेकर थानाध्यक्ष ने मामले में चौकी इंचार्ज अर्का महाबीरपुर को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्द...