सिद्धार्थ, अप्रैल 17 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत इटवा के पेड़ारी स्थित बुद्ध विहार में गुरुवार को भाजपा की ओर से डॉ.भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में संविधान की महत्ता, सामाजिक न्याय और वर्तमान समय में आंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा की गई।संगोष्ठी में भाजपा अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। उन्होंने कहा कि समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण के लिए आंबेडकर के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारना जरूरी है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने ही दिया डॉ.आंबेडकर को सम्मान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण क...