मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैतपुर में सोमवार को आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अमिता शर्मा ने की। प्राचार्य ने कहा कि भारतरत्न आंबेडकर के विचार आज भी समतामूलक और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।डॉ. अहमद हुसैन ने आंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक दृष्टिकोण तथा उनके बहुआयामी योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. रूपम कुमारी ने महिलाओं के सशक्तीकरण में उनके योगदान को रेखांकित किया। डॉ. चंचला ने दलित, पीड़ित एवं शोषित समाज के उत्थान में आंबेडकर की भूमिका को स्पष्ट किया। यह भी पढ़ें- एमजी कॉलेज में मनाई आंबेडकर जयंती छात्र-छात्राओं ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे। य...