नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों के बिना भारत की कोई भी परिकल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने आंबेडकर को मानवता की निस्वार्थ सेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन और संघर्ष आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद प्रमोद कुमार मेहरा ने आंबेडकर के शैक्षिक दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का सशक्त साधन माना। यह भी पढ़ें- अंबेडकर के बिना भारत की कल्पना अधूरी: रविंदर इंद्राज सिंह मन का विकास ही मनुष्य का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए और भारत को ज्ञान आधारित राष्ट्र ...