मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- सकरा। सुजावलपुर विश्राम भवन के प्रांगण में रविवार को रविदास महासभा की बैठक हुई। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर के जयंती समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई। राजद के पूर्व विधायक लालबाबू राम ने कहा कि आंबेडकर के विचार पर चलकर ही दलित समाज का कल्याण होगा। उन्होंने लोगों से 25 अप्रैल को पटना में आयोजित समारोह में भाग लेने का आह्वान किया। रविदास महासभा के अध्यक्ष अजय दास ने लोगों से 14 अप्रैल को अपने घरों में आंबेडकर की पूजा-अर्चना करने की अपील की। इसके बाद सबहा आंबेडकर उपवन पार्क स्थित आंबेडकर की प्रतिमा और प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण राम, महेंद्र राम, सुधा देवी, शंभू राम, उपेंद्र राम, राजेश राम, ललिता देवी, ज्योति कुमारी, रघुनाथ राम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.