समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- समस्तीपुर समस्तीपुर कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में भारतरत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर प्रिंसिपल शशिभूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में एक दिवसीय संगोष्ठी हुई। विषय था, समकालीन संदर्भ और भीमराव अम्बेडकर। डॉ मो. जावेद अनवर के संयोजक में हुई संगोष्ठी का शुभारंभ आंबेडकर के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारधारा से मानवता को मजबूती मिली। उनका विचार था कि पूजो नहीं, पढ़ो। पढ़ने से ही वास्तविक विकास हो सकता है। उनका सम्पूर्ण जीवन समतामूलक समाज, मानव कल्याण, सामूहिक शिक्षा, राष्ट्रीय चेतना एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में गुजरा। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में हुआ कार्यक्रम वे एक महान ...