आरा, अप्रैल 30 -- -भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में बुधवार की रात हुई घटना

घटना का विवरण -एसडीपीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस, असामाजिक तत्वों की कर रही पहचान -आंबेडकर युवा संघ के अध्यक्ष ने दर्ज करायी बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी आरा/अगिआंव। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में बुधवार की रात असामाजिक तत्वों की ओर से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। गुरुवार की सुबह मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। एक खास वर्ग के लोग आक्रोशित हो गए और प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पूर्व विधायक शिव प्रकाश रंजन और अगिआंव प्रखंड प्रमुख मुकेश यादव सहित माले एवं अंबेडकर युवा संघ के बड...