दुमका, मार्च 7 -- दुमका। बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में अज्ञात शरारती तत्वों के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई नगर थाना के एएसआई अनुरूद्ध कुमार सिंह के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आंबेडकर की प्रतिमा आंबेडकर चौक के पास लगी है। होली के दिन अज्ञात शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा के एक अंगूली को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से दुमका शहर के सामाजिक व राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। घटना की खबर मिलने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त आंबेडकर की प्रतिमा को मरम्मत करा दिया है। नगर थाना की पुलिस अज्ञात शरारती तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आसपास क्षेत्रों में लगे सीसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.