नई दिल्ली, जुलाई 12 -- तमिलनाडु में सेलम जिले के निकट ओधियाथुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर बवाल हो गया। मूर्ति स्थापित किए जाने के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के हिंसक हो जाने से तनाव फैल गया और बाद में हुई पथराव की घटना में 5 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल और हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसके बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। यह भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट दिखाने, छेड़छाड़ से लेकर रेप तक; डिलीवरी एजेंट के काले कारनामे पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार देर रात उस समय विवाद शुरू हुआ जब स्थानीय लोगों ने आंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण का विरोध किया। प्रतिमा में आंबेडकर को एक पै...