दुमका, अप्रैल 13 -- संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व सोमवार को एसपी कॉलेज परिसर से सभी छात्रावास के छात्रों के द्वारा बाइक रैली निकाली गई। इस अवसर पर बाइक रैली एसपी कॉलेज से शुरु होकर बड़ा बांध होते हुए डीसी चौक में स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली को समाप्त किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ी और समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझाया और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। यह भी पढ़ें- डिजिटल: भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सभा स्थल का निरीक्षण छात्रों ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर हम उनके आदर्शों और विचारों को याद करते हैं और उनके दिखा...