नोएडा, अप्रैल 17 -- दनकौर, सतीश शर्मा। मकनपुर बांगर गांव में बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर का पोस्टर फाड़ने को लेकर शुक्रवार सुबह हंगामा हो गया। इसके विरोध में दलित समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। इससे दो समुदाय के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पुनिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। हालात सामान्य करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को गांव में बिजली के पोल पर एक पोस्टर लगाया गया था, जिस पर डॉ. आंबेडकर की तस्वीर बनी थी। यह भी पढ़ें- बाबा साहब के पोस्टर का अपमान करने वालों पर मुकदमा दर्ज आरोप है कि गांव के दो युवकों ने गुरुवार देर रात पोस्टर को पोल से फाड़कर नीचे गिरा दिया। ग्रामीणों का कहना है ...