वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। बीएचयू के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में शनिवार को ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि कला संकाय के प्रो. अंशुमान खन्ना ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। कहा कि ज्योतिबा फुले ने शिक्षा को केवल शिक्षा नहीं, बल्कि विद्या कहा और छात्रों को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि विधि संकाय की प्रो. विभा त्रिपाठी ने ज्योतिबा के बचपन के संघर्ष से लेकर उनके जीवन के अनुभवों को साझा किया। केंद्र समन्वयक प्रो. आरएन खरवार ने मुख्य अतिथियों के साथ केंद्र में अध्ययनरत छात्रों को टी-शर्ट और यूपीएससी की तैयारी की पुस्तकें प्रदान कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...