मोतिहारी, मार्च 27 -- सुगौली। प्रखंड के अंबेडकर आवासीय विद्यालय सुगांव डीह का अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने गुरुवार को जायजा लिया। इस दौरान विधायक राजेश कुमार सहित अन्य ने आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस बीच कल्याण मंत्री ने विद्यालय के जीविका का मेस, छात्रावास सहित वर्ग आठ के कक्ष में जाकर उन्होंने छात्रों से बात की। इस दौरान प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, जीविका डीपीएम सौरभ कुमार उपस्थित थे। इस बाबत अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने बताया कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों के विकास की ढेर सारी योजनाओं पर सतत कार्य किया जा रहा है। यह देखकर अति प्रसन्नता हो रही है कि आज सबसे निचले वर्ग के छात्र भी ऊंची शिक्षा प्राप्त कर रहा है। जिन्हें सरकार द्वारा हर सुविधा उपलब्ध कराई...