पटना, अप्रैल 7 -- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संचालित 46 डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कक्षा 11 में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं आठ से 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग की अधिसूचना के अनुसार चयन कक्षा 10 में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने जिले के कल्याण कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। नामांकन के लिए विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकाय उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...