गिरडीह, जनवरी 6 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के जमडीहा पंचायत अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र में परवतुडीह में सहायिका पद एवं घसकरीडीह पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र घसकरीडीह में सेविका पद के चयन को लेकर सोमवार को अंचलाधिकरी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्यामलाल मांझी के नेतृत्व आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र परवतुडीह केन्द्र में सहायिका पद के लिए पोषक क्षेत्र से तीन आवेदन आए। जिसमें शैक्षणिक अर्हता पूरी करनेवाली निशी कुमारी का सहायिका पद के लिए चयन किया गया। इधर आंगनबाड़ी केंद्र घसकरीडीह में सेविका चयन के लिए सभा आयोजित की गई। जिसमें पोषक क्षेत्र के बाहर के रहनेवाले को आवेदन जमा नहीं करने की बात को लेकर आमसभा का विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने आमसभा पंजी में हस्ताक्षर नहीं किया। जिसके कारण अधिकारियों द्वारा आम सभा स्थगित कर दी गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.