गिरडीह, अप्रैल 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्यामलाल मांझी की अगुवाई में आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मियों को पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने की शपथ दिलाई गई। जिसमें उपस्थित आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मियों ने पोषण अभियान योजना के तहत इस पखवाड़ा को सफल बनाने की शपथ ली। इस सम्बंध में सीडीपीओ एसएल मांझी ने बताया कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी गिरिडीह के निर्देश पर देवरी अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाल विकास परियोजना के द्वारा नौ से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पोषण पखवाड़ा के मुख्य थीम बचपन के पहले छह साल पोषण, पढ़ाई के लिए बेमिसाल, कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र की कर्मियों को मात...