बेगुसराय, फरवरी 27 -- भगवानपुर। हत्याकांड के फरार आरोपित को आंध्र प्रदेश के निज़ामाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मानोपुर निवासी इंद्रदेव महतो उर्फ रुदल महतो के पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई। पिछले वर्ष मानोपुर में 19 माह की अबोध बच्ची की गोली मार कर हत्या मामले में वह नामजद था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आंध्र प्रदेश पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.