मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- सकरा। थाना क्षेत्र के महमदपुर बुजुर्ग निवासी रामनारायण गोस्वामी का पुत्र रवि कुमार गोस्वामी (29) सात दिनों से लापता है। मामले को लेकर रामनारायण गोस्वामी ने शनिवार को सकरा थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुत्र के अपहरण की आशंका जताई है। रामनारायण गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि एक मार्च को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले के ओंगोल स्टेशन से ट्रेन पकड़कर पुत्र घर के लिए चला था। सात दिन बाद भी गांव नहीं पहुंचा है। उसका मोबाइल भी बंद है। विजयवाड़ा स्थित फैक्ट्री में पुत्र मजदूरी करता था। सकरा पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.