सोनभद्र, जुलाई 10 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरबिल के पश्चिम टोला निवासी एक किशोर की आंध्र प्रदेश में मजदूरी के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव लेकर आई एंबुलेंस को लगभग 14 घंटे तक रोक लिया। बाद में लिखित आश्वासन मिलने पर दोपहर करीब ढाई बजे एंबुलेंस को जाने दिया गया। बताया गया कि 17 वर्षीय बंधु पुत्र लालजी आंध्र प्रदेश के एक क्रशर प्लांट में मजदूरी करता था। काम के दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आंध्र प्रदेश में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया और गुरुवार की देर रात एंबुलेंस से शव उसके पैतृक गांव किरबिल लाया गया। शव गांव पहुंच...