नई दिल्ली, अगस्त 18 -- आंध्र प्रदेश केमुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में 'मेगा DSC-2025' शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का पूरी मजबूती से बचाव किया। उन्होंने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया शत-प्रतिशत पारदर्शी और निष्पक्ष रही है। मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया गया। प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी का डेटा ट्रैक किया जा सकता है और पूरी प्रक्रिया की स्पष्ट जवाबदेही तय की गई है।3.3 लाख अभ्यर्थियों का विश्वास और 15,941 पद शिक्षकों की इस सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया में 15,941 सरकारी शिक्षक पदों के लिए कुल 3.3 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। कई अभ्यर्थी ऐसे थे जो पिछले सात लंबे वर्षों से दिन-रात मेहनत करके इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।148 दिन, 89 सत्र और 42,000 सवाल इस भर्ती को रिक...