नई दिल्ली, जून 8 -- आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्टील प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघले हुए स्टील के रिसाव से 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना बहुत उच्च तापमान वाले पिघले स्टील से भरे लेडल के फटने से हुई। हादसे के बाद दहशत फैल गई, जिससे कर्मचारी और अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्टील प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। विशाखापट्टनम स्टील प्लांट सर्किल इंस्पेक्टर केसव रावने सोमवार को यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें- होर्मुज संकट के बीच हादसा, ओमान तट पर तेल टैंकर में आग; 24 भारतीय नाविक हैं सवार राज्य गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता ने विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हुए हादसे पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फोन पर वि...