प्रयागराज, मार्च 12 -- बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के दौरान आंध्र प्रदेश की गुंटूर दुल्लुरू निवासी महिला श्रद्धालु आलापरती नागरानी के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। महिला ने दारागंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि 10 मार्च को अपनी बेटी प्रवीना के साथ दर्शन करने आई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से शातिर चोर की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...